भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- शहडोल के तीन नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान !

973
Above News


मतदाताओं ने निभाई बढ़-चढ़कर सहभागिता, चुनी नगर सरकार, जिले में 74.95% हुआ मतदान !

शहडोल 27 सितंबर 2022- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहडोल जिले के तीन नगरीय निकाय जिसमें नगर पालिका शहडोल, नगर परिषद बुढार एवं नगर परिषद जयसिंह नगर में आज (27 सितंबर) को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। साथ ही मतदाताओं द्वारा नगर की सरकार चुनने हेतु बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में सुचारू एवं शांति पूर्ण मतदान हेतु शहडोल नगर में 93 मतदान केन्द्र, बुढार में 20 एवं जयसिंहनगर 15 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री कृष्ण मोहन गौतम ने नगर परिषद बुढार के मतदान केंद्र 15,14,13,2 सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के नगरीय निकाय नगर पालिका शहडोल में 69.76%, नगर परिषद बुढार में 77.2% एवं नगर परिषद जयसिंह नगर में 77.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper