भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मिक्सर ट्यून के दम पर अपनी गायकी का दम भरने वाले संदीप शिवहरे के शहडोल स्थित पंचायती मंदिर के पास जागरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भक्त कुर्सियां रहे खाली

941
Above News

शहडोल- शहडोल नगर के पंचायती मंदिर स्थित नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार की रात विशाल देवी जागरण का आयोजन भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा और लगन के साथ किया गया वही आपको बता दें कि भक्तों द्वारा मां भगवती के जागरण के लिए एक म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को आमंत्रण भी भेजा गया एवं जिले व नगर में समिति द्वारा प्रचार-प्रसार भी जोर शोर से किया गया ताकि माता के भक्तगण कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ उठा सकें लेकिन जागरण की शुरुआत होते ही जागरण के मुख्य कलाकार द्वारा लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए बहाना बताया गया कि वह पिछले 10 दिनों से मां भगवती का जागरण कर रहे हैं जिनके कारण उनका गला खराब है जिसकी वजह से भक्त गणों में निराशा देखी गई भक्त गणों द्वारा बार-बार कलाकारों से भक्ति में गीत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया लेकिन कार्यक्रम में बुलाए गए मुख्य कलाकार द्वारा भक्तों को निराश किया गया इतना ही नहीं अपने खराब गले का हवाला देकर अन्य कलाकारों से गीत की प्रस्तुतियां दी लगाई गई सूत्रों की माने तो जिसकी वजह से कार्यक्रम आयोजित करने समिति के सेवादार भी असंतुष्ट नजर आए वही मुख्य कलाकार संदीप शिवहरे द्वारा खराब गले के बाद भी कोई भी गीत पूरा नहीं गाया गया एवं लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए आधे आधे गीत की प्रस्तुतियां दी गई और गीत खत्म होते ही बार-बार भक्तों से रिक्वेस्ट करते नजर आए कि मेरा यूट्यूब चैनल एवं भक्ति गीतों को सब्सक्राइब एवं लाइक फॉलो करें
वही आपको बता दें कि नवरात्रि के अवसर पर पंचायती मंदिर स्थित भक्तों द्वारा मां भगवती के जागरण के लिए पिछले कई दिनों से दिन रात मेहनत करके शानदार सुसज्जित मंच व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं भी समिति द्वारा की गई थी … सूत्रों की माने तो आए हुए जागरण म्यूजिकल ग्रुप द्वारा समिति के साथ-साथ भक्तजनों को निराश किया गया मिक्सर ट्यून पर अपनी आवाज मिक्स करके गाने वाले तथाकथित गायक द्वारा लोगों को ठगा जा रहा है आपको बता दें कि कहीं भी अगर साउंड इनकी मन का नहीं होता तो इनका गला तुरंत खराब हो जाता है और यह ऐसे ही बहानेबाजी करते हैं कार्यक्रम के दौरान मुख्य गायक कलाकार हुआ फेल सहायक गायक कलाकारों ने संभाला मंच इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान मां के एक भक्तों द्वारा मां भगवती तारा रानी जी की कथा की फरमाइश मुख्य कलाकार से की जिस पर मुख्य कलाकार संदीप शिवहरे द्वारा भक्तों को कहा गया कि इसका चार्ज अलग से लगेगा
वही माता के भक्तों ने बताया कि देवी जागरण के दौरान अगर देवी जागरण में मां भगवती तारा रानी जी की कथा का पाठ नहीं किया जाता तो देवी जागरण सफल नहीं माना जाता।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper