भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आदिवासी अंचल शहडोल में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रथम आगमन पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

316
Above News

शहडोल:-भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आदिवासी अंचल शहडोल में प्रथम आगमन पर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लालपुर हेलीपैड में शहडोल के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री अर्जुन मुंडा भी साथ आए जिन्होंने हेलीपैड पर राष्ट्रपति जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।माननीय राष्ट्रपति के स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, खाद्य मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह , सांसद व्ही डी शर्मा, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जय सिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शिवनारायण सिंह, प्रमुख सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, आयुक्त शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डी सी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य भी शामिल रहीं।
हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का स्थानीय आदिवासी लोककलाकारों द्वारा परंपरागत लोक नृत्य कर्मा सैला गुदुम्ब बाजे के साथ स्वागत किया गया। माननीय राष्ट्रपति ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper