राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई

शहडोल – माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल लालपुर स्थित हेलीपैड में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौंहान, केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, शहडोल के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, खाद्य मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह, सांसद श्री व्ही डी शर्मा, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक श्री जय सिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शिवनारायण सिंह, प्रमुख सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, आयुक्त शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डी सी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.