भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जीपीएफ लोक अदालत में उमरिया एवं अनूपपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्याओं का किया गया निराकरण

646
Above News

शहडोल- प्रधान महालेखाकार के निर्देशों के परिपालन में सभाग के तीनों में उमरिया, अनूपपुर एवं शहडोल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु दो दिवसीय सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज शहडोल संभाग के उमरिया एवं अनूपपुर जिले से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पंजीकृत षिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। जीपीएफ अदालत के अधिकारियों की टीम अब 18 नवम्बर तक रहेगी और पंजीकृत एवं अपंजीकृत षिकायतों का निराकरण करेगी। 17 नवम्बर को शहडोल के कोषालय संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सभी से अपील की है कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना शिकायत प्रकरण दर्ज नही कराया है वे भी अपनी समस्याओं के साथ सम्पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने उनकी भी समस्याओं का विधि संमत निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखा अधिकारी, निधि-22, 23 श्री बी.डी. टेरक, सहायक लेखा अधिकारी, निधि-विविध श्री राकेश जोनवाल, सहायक लेखा अधिकारी, निधि-20 श्री केदार मीणा, सहायक पर्यवेक्षक, निधि-विविध श्री एस.के. साहू, सहायक पर्यवेक्षक, निधि – 01 श्री ए.के. कुलश्रेष्ठ, जिला कोषालय अधिकारी शहडोल श्री राममिलन सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी श्री अमर गुप्ता, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री मनोज सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी उमरिया श्री सतेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper