लुटती रही बेटी, सोती रही पुलिस प्रशासन

जमुना मिश्रा की रिपोर्ट…….
शहडोल ।जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 4 दिन से लापता 14 वर्षीय बच्ची प्रतिमा तिवारी ग्राम खड़ा का शव कुएं में अर्धनग्न अवस्था में मिला है. बच्ची की हत्या की गई और कुछ अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही है.
दरअसल जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा 13 नवंबर से लापता थी. जिसकी सूचना दरसिला चौकी में देने पहुंचे परिजनों को बोला गया की आप जैतपुर जाओ यहां रिपोर्ट नही लिखी जायेगी परिजनो के सूचना पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला कायम तो किया पर वही सरकारी रिकार्ड समझ के उसे कूड़े में फेंक दिया और राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम झांसा देकर परिजनों को झूठा आश्वासन देते रहे , क्या जैतपुर पुलिस प्रशासन रेत चोरी, गौ तस्करी, नम्बर दो जिसमें मोटी कमाई है उस पर ध्यान देती है अखिर क्यों दरसिला चौकी के प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने से किया मना क्या शासन -प्रशासन न्याय दिला पाएंगे नही , अगर अपराधी पकड़ा जाता है तो क्या उसे फासी होगी नही क्योंकि कानून सिस्टम की अगर बात करें तो कुछ दिन पहले जैतपुर में हुए घटना का प्रत्यक्ष प्रमाण है की अपराधी 3 महीने सजा काटते हैं, और जमानत में बहार आ जाते है और सीना चौड़ा कर उनके परिजनों के सामने से ऐसे निकलते जैसे अपराधी ने अपराध नहीं किया है बल्कि कोई जंग जीत कर वापस आया है,,
शव मिलने पर प्रशासन की खुली नींद तब जाकर जिला प्रशासन संतावना देने पहुंच इसी बीच 16 नवंबर को मवेशी चरा रहे चरवाहे ने खेत में स्थित इंदारा (कुआ) में लापता नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न शव पानी में तैरते देखा. इस मामले की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचकर लापता नाबालिग के रूप में पहचान की ,
Subscribe to my channel
Comments are closed.