शहडोल न्यूज:- सेक्स वर्कस के अधिकारों के संबंध में कार्यशाला 25 नवम्बर को !

शहडोल 23 नवम्बर 2022- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि सेक्स वर्कस के अधिकारों के संबंध में कार्यशाला 25 नवम्बर 2022 को सायं 4 बजे से ए.डी.आर. सेन्टर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर, शहडोल के सभागार में आयोजित की गई है। कार्यशाला में सुश्री अंकिता सुल्या, डी.एस.पी. प्रभारी अधिकारी, जिला महिला प्रकोष्ठ शहडोल,कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल, प्रभारी अधिकारी, लोक सेवा केन्द्र, प्रभारी अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति जिला चिकित्सालय, , जनसंपर्क अधिकारी, जनसंपर्क विभाग, सहारा मंच, टी.आई. प्रोजेक्ट प्रभारी अधिकारी,पैरालीगल वालेंटियर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.