शहडोल न्यूज:- सुरक्षा सैनिकों की भर्ती कार्यक्रम 25 से 30 नवम्बर तक!

शहडोल 23 नवम्बर 2022- संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय ने जानकारी दी है कि एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डवार रोजगार कैप आयोजित किये गये है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सैनिकों की भर्ती कार्यक्रम का आयोजन शहडोल जिले में 25 से 30 नवम्बर 2022 तक आयेाजित किया गया है। जिसमें 25 नवम्बर को जनपद पंचायत बुढार, 26 नवम्बर को जनपद पंचायत ब्यौहारी, 27 नवम्बर को जनपद पंचायत जयसिंहनगर, 28 नवम्बर को जनपद पंचायत गोहपारू एवं 30 नवम्बर 2022 को गांधी स्टेडियम शहडोल में रोजगार कैंप आयोजित किये जाएगें। साथ ही प्रतिभागियों को चयन उपरांत पंजीयन शुल्क राशि 350 एवं प्रशिक्षण शुल्क 10500 प्रतिभागी के द्वारा स्वयं देय होगा। अधिक जानकारी के लिए डिप्टी कमांडेंट एसआईएस अनूपपुर श्री रामकिशन सिंह मोबाइल नम्बर 8318020726 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.