शहडोल न्यूज – 26 नवम्बर से चलेगा आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया जागरूकता सप्ताह लोगों को एनीमिया के बचावं की दी जाएगी जानकारी !

शहडोल 24 नवम्बर 2022- प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल डॉ0 वाई के पासवान ने जानकारी दी है कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया जागरूकता सप्ताह का आयोजन 26 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2022 तक चलाया जाएगा तथा जिले के मैदानी कर्मचारियों द्वारा एनीमिया रोग से बचावं के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि एनीमिया के लक्षणों में शरीर में थकावट रहना, सांस लेने में तकलीफ होना, त्वचा का पीला पड़ जाना, अनियमित धड़कन, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथ पैरों का ठंडा पड़ जाना एवं सिर में दर्द होना है। एनीमिया होने के कारणों में आयरन युक्त भोजन जैसे दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़ आदि का सेवन न करना, पेट में कीडे़ होना, आयु के अनुसार बढ़ते हुये शरीर की आवश्यकता बढ़ना, गर्भावस्था में और मासिक रक्तस्त्राव अधिक होना सम्मिलित हैं। एनीमिया से बचाव के उपायों में आयरन की गोली सिरप का सेवन करना आवश्यक है। जिसकी खुराक आयु अनुसार इस प्रकार है -6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को 1 एम.एल. आयरन सिरप सप्ताह में दो बार, 5 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों को हर सप्ताह में एक गुलाबी आयरन गोली, 10 से 19 वर्ष की किशोर किशोरियों को हर सप्ताह एक नीली आयरन की गोली, सभी गर्भवती एवं धात्री माताओं को दैनिक रूप से एक आयरन की लाल गोली। आयरन की गोली कोई दवा नहीं बल्कि एक पोषक तत्व है जो कि हमें भोजन से मिलता है। उन्होंने बताया कि शाकाहारी भोजन से आयरन प्रभावी रूप से अवशोषित नहीं हो पाता इसलिये इस पोषक तत्व की आवश्यतानुसार पूर्ति आहार से नहीं हो पाती, आयरन की पूर्ति एवं एनीमिया के नियंत्रण हेतु इसका आई.एफ.ए. टेबलेट एवं सिरप के रूप में अनुपूरण किया जाता है। आयरन की गोली खाते समय गोली को बिना चबाये निगलें, गोली को चबाकर न खाऐं। आयरन की गोली खाना खाने के बाद ही खायें, गोली का सेवन खाली पेट न करें। आयरन की गोली पानीध्खट्टे पदार्थ (विटामिन सी) के साथ लें। खट्टे पदार्थ के साथ गोली खाने से वह आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है, गोली को दूध या चाय के साथ न लें। गोली खाने के दुष्प्रभाव जैसे जी मिचलाना आदि अनुभव होने पर भी गोली खाना जारी रखें, यह दुष्प्रभाव स्वतः ही कुछ हफ्तों में बंद हो जायेंगे। आयरन एवं केल्शियम की गोली एक साथ न खायें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.