भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज – सफलता की कहानी लाडली लक्ष्मी योजना से वंदना की शिक्षा हुई आसान !

328
Above News


शहडोल 26 नवम्बर 2022- जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सिंहपुर निवासी वंदना कोल की आर्थिक स्थिति सही नही थी। वंदना कोल का जन्म 23 मई 2006 को हुआ था वंदना कोल के जन्म होने से माता-पिता को अच्छा नही लगा और उसकी पढ़ाई-लिखाई जैसे अन्य सुविधाओं की उन्हें चिंता होने लगी। एक दिन आॅगनवाडी कार्यकर्ता को जब पता चला कि गांव में बेटी हुई है तो उसने घर जाकर लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में पूछा तो वंदना के माता-पिता को जानकारी नही थी फिर आॅगनवाडी कार्यकर्ता ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हुई लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं बालिकों के हित चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद के वंदना के माता-पिता ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के फार्म भरा और अन्य योजनाओं का लाभ लिया। जिससे वंदना कोल को कक्षा छठवीं में 2000 रूये, कक्षा नवमी में 4000 रूपये प्राप्त हुए है। वर्तमान में वंदना कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत है और वंदना कोल के जीवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना से खुशहाली आयी और वंदना के पिता चिंतामुक्त होकर कहा कि प्रदेश शासन द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसे अन्य जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, जिला प्रशासन एवं आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं और योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को लेना चाहिए जिससे जीवन में खुशहाली आये।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper