सतना न्यूज – मध्यस्थता से विवादों का निराकरण होने पर धन एवं समय दोनो की बचत-प्रधान जिला न्यायाधीश !

सतना 30 नवंबर 2022/प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण एवं छोटे-छोटे विवादों को आपस में सुलझाया जाकर समय व धन का सही दिशा में उपयोग किया जा सकता है। उन्होने बैठक में उपस्थित न्यायाधीशों, प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं अधिवक्ताओं से कहा कि मध्यस्थता जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को विधिक रूप से जागरूक करना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराना है। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव बुधवार को एडीआर भवन में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निराकरण संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सुशील कुमार शर्मा, न्यायाधीश शिल्पा तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, रजिस्ट्रार भूपेश मिश्रा सहित प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहें
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने मध्यस्थता से होने वाले लाभ के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यस्थता से विवाद का अविलम्ब व शीघ्र समाधान, समय तथा खर्चों की किफायत, न्यायालय प्रक्रिया से राहत, अत्यधिक सरल व सुविधाजनक प्रकिया, विवाद का हमेशा के लिए प्रभावी एवं सर्वमान्य समाधान, समाधान पक्षों की सहमति को महत्व, अनौपचारिक, निजी, तथा पूर्णतः गोपनीय प्रक्रिया, सामाजिक सद्भाव कायम रखने में सहायक, मध्यस्थ वाले मामले में कोई अपील या संशोधन नहीं होता, विवाद का अंतिम रूप से निपटारा हो जाता है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.