मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान -ज्योति सिंह परस्ते

अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल। विधानसभा क्षेत्र 85 जैतपुर के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते ने बताया कि राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग के मनसा अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 दिनांक 9 नवंबर 22 से 8 दिसंबर 2022 तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर कार्य दिवस में बीएलओ की उपलब्धता एवं मतदान केंद्र पर विशेष कैंप दिनांक 12 नवंबर, 19 नवंबर 20 नवंबर को आसानी से 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में आवेदन कर सकेंगे इसी तरह मतदाता सूची में नाम जुड़वाना आसान है भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुये फोटो निर्वाचक नामावलीके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम किया जारहा हैआयोग ने पत्र क्रमांक 22/02/2022-ERS दिनांक 27.06.2022 द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में जारी किये गये समस्त नवीन संशोधित फार्मों को 01.08.2022 से लागू के निर्देश दिये गये हैं।भारत निर्वाचन आयोग ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी) के पूर्व निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाती है ताकि नए मतदाता विशेषकर युवा मतदाताओं (18-19 वर्ष) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन ईपिक का वितरण किया जा सके।आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिये कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियाँ मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण / पुर्नर्व्यवस्था,डीएसई / मल्टीपल प्रविष्टियों, लॉजिकल एरर,निरसनआदि का जहां कहीं आवश्यक हो, निर्वाचक नामावली में धुंधली, खराब
गुणवत्ता और विनिर्देशन और गैर-मानवीय छवियों की प्रति विस्थापित करके, अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरो को सुनिश्चित करते हुए छवि गुणवत्ता में सुधार लाया जाए तथा खण्ड / भागो की पुनर्रचना और मतदान केन्द्रों के खण्ड / भाग की सीमाओं के स्थान के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना और मतदान केन्द्रो की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना इस तरह के गेप को कम करने के लिए उनकी पहचान करना एवं रणनीति बनाकर अंतिम रूप देना।अधिक से अधिक नवीन मतदाता जिनकी 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 ,1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व्यक्ति की प्रारूप फार्म 6 में आवेदन कर सकते हैं एवं आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.