धान खरीदी केंद्र तिखवा में जिला पंचायत अध्यक्ष ने धान खरीदी का कराया शुभारंभ

अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल।खरीफ की फसल धान की खरीदी का कार्य जिले में प्रारंभ हो चुका है हमारे जिले के कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या जैसे स्लाट बुक कराना ,बोरी की उपलब्धता एवं समय पर कृषकों की धान की नाप कराना जैसे कार्य शामिल है किसानों को किसी भी प्रकार की बाधा ना आने पाए ऐसी समझाइश लैंप्स प्रबंधक को किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशीष शुक्ल ने दिऐ तथा धान खरीदी केंद्र तिखवा में धान खरीदी केंद्र में किसानों से धान खरीदी का शुभआरंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा ने हर्षोल्लास के साथ कराया धान खरीदी केंद्र तिखवा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्यामपाल तिवारी,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशीष शुक्ल, लैंप्स प्रबंधक सीता तिवारी, एवं क्षेत्र के किसान रहे उपस्थित।

Subscribe to my channel
Comments are closed.