भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल की आरती करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

337
Above News

शहडोल:-आर,के,मार्शल आर्ट के मुख्य प्रशिक्षक व राष्ट्रीय सर्टिफाइट कोच रामकिशोर चौरसिया ने जानकारी देते हुये बताया विगत दिनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनकर आरती तिवारी पिता सतेन्द्र नाथ तिवारी माता ललिया तिवारी ने अपना स्थान भारतीय टीम में बना लिया है जो की 4 से 13 दिसंबर उत्तरखंड में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तैयार होकर 16 से 20 दिसबंर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की उज्बेकिस्तान में आयोजित होनी हैं वही बताया जाता हैं 13 दिसबंर की देर रात दिल्ली के इंदरगांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उज्बेकिस्तान के लिये रवाना होगी
रामकिशोर चौरसिया द्वारा लगातार खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये तैयार किया जा रहा है जैसा की आरती तिवारी ने पिछले 2016 से प्रशिक्षण ले रही हैं वर्तमान में रघुराज विद्यालय क्रमांक 2 शहडोल में अध्ययनरत हैं
रामकिशोर ने बताया की मध्यप्रदेश सपोर्ट कराते एशोसियेशन के अध्यक्ष सिहान राजेन्द्र सिंह तोमर (आत्मरक्षा विभागीय नोडल अधिकारी) आर,के,मार्शल आर्ट के टेक्निकल डारेक्टर नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा का मार्गदर्शन और भरपूर सहयोग रहता हैं इस अवसर पर खेल प्रेमी अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक डी,पी,सागर क्षेत्रीय विधायक जयसिंह मरावी जिला पंचायत जनपद सीओ हिमांशू चंद्रा एप्सलूट जिम के संयोजक अंकुर श्रीवास्तव रघुराज क्रमांक 2 के प्रचार्य प्रसांत मिश्रा पी,टी,आई के,के,सिंह अनूपपुर जिला कराते सचिव किशोर साकेत ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित किया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper