अनूपपुर न्यूज – 11 लाख के धान का हुआ हेरा फेरी: 361 क्विंटल धान की हेरा फेरी का मामला !

अनूपपुर – वेंकटनगर में संचालित हीरा मोती राइस मिल के संचालक द्वारा लॉट नंबर 36/1 में जारी डीओ के आधार पर दारसागर ओपन कैप से 1 अगस्त 2022 को अलग – अलग वाहनों से 433 क्विंटल धान का परिवहन किया गया | इस बीच 28 व 29 जुलाई और 1 अगस्त को इसी डीओ के नाम पर सिंघोरा कैप से 106 क्विंटल धान का उठाव कराया | इस पूरे गोलमाल में 361 क्विंटल चावल का हर- फेर किया गया | जिसको लेकर अब जांच और वसूली की बात कही जा रही है | बता दें खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का अनूपपुर गृह जिला है | बावजूद इसके खाद्य सामग्री के वितरण और उसकी कालाबाजारी को लेकर शिकायतें भी होती रहती हैं| बीते 2 वर्षो से धान का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा है | राइस मिलर द्वारा धान को खुर्द – बुर्द कर देने का मामला कोतवाली में पंजीबद्ध हो चुका है | वही अब नए मामले में राज्य के अंतिम छोर में स्थित वेंकटनगर के राइस मिलर के द्वारा एक ही डीओ पर 2 स्थानों से धान का उठाव कर लिया गया | चार महीने से यह मामला कागजों में ही दौड़ रहा था | 24 नवंबर को जिला प्रबंधक द्वारा राइस मिलर को नोटिस भी दिया गया , किंतु नोटिस के बाद अब इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है | कांग्रेस के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष में खाद्य विभाग के सचिव एवं कलेक्टर को एक पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है |
* – 11 लाख का चावल हुआ गायब
राइस मिलर द्वारा धान का उठाव करने के पश्चात कस्टम मिलिंग करके उसे वापस शासन को जमा करना होता है | इस पूरे मामले में 361 क्विंटल चावल को गायब कर दिया गया, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए होती है| 24 नवंबर को डीएम नाम द्वारा राइस मिलर को पत्र लिखा गया था,जिसमे 3 दिवस के अंदर 361 क्विंटल चावल की राशि जमा कराने का उल्लेख किया गया था | मामले का खुलासा तब हुआ जब एरिया मैनेजर गो ग्रीन वेयर हाउस प्राइवेट लिमिटेड दारसगर द्वारा डीएम नाम को पत्र लिखा गया |

Subscribe to my channel
Comments are closed.