भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- नशा एक सामाजिक बुराई है अच्छी शिक्षा एवं स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नशे का त्‍याग आवश्‍यक है – अरूण यादव (तहसीलदार नागौद)!

297
Above News


मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद् सतना के निर्देशन एवं जिला समन्‍वयक डॉ राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जय गुरुदेव ग्रुप ऑफ सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा नशामुक्ति जागरुकता अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण, निबंध, चित्रकला, प्रतियोगिता तथा नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण अरूण यादव तहसीलदार तहसील नागौद के मुख्य आतिथ्य, थाना प्रभारी जसो श्री केशर प्रसाद जी की अध्यक्षता एवं शीतल प्रसाद त्रिफलहा वरिष्ठ व्याख्‍याता, राजेश वर्मा राजस्व निरीक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसो के परिसर में उपेन्‍द्रमणि तिवारी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य की अनुमति से गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन किया एवं मंगल आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विद्यालयीन छात्राओं ने वाणी वंदना प्रस्तुत की, तत्पश्चात् सभी अतिथियों को बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया, स्वागत भाषण संस्था संचालक संजय कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् व्‍याख्‍याता रोहिणी प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा नशा मुक्ति पर व्‍याख्‍यान देते हुए कहा गया कि नशे की चीजों को घर में मत रखें नशे को छुड़ाने में हमारे महापुरूषों का बहुत बड़ा योगदान है। हमें संकल्प लेना है कि हम अपने घर में नशे को पनपने न दें हम अपने अतिथियों का स्वागत तम्बाकू से न करें। वरिष्ठ व्याख्‍याता शीतल प्रसाद त्रिफलहा जी ने कहा कि कम उम्र में बच्चों के बिगड़ने के चांस बहुत जल्दी आते हैं।
थाना प्रभारी श्री केशर प्रसाद जी ने कहा कि नशे से तन,मन,धन एवं पूरे परिवार का नाश हो जाता है, नशा एवं नाश में केवल एक मात्रा का ही फर्क है।
तहसीलदार श्री अरूण यादव जी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है अच्छी शिक्षा के लिए शरीर स्वस्थ होना चाहिए, इसलिए नशा नहीं करना चाहिए, मजबूरी, शौक, परिवार की परंपरावश नशा के बाद ही सभी घटनाएं होती हैं। परिवार के एक व्यक्ति के नशा का प्रभाव संपूर्ण परिवार पर पड़ता है, डॉ कलाम ने कहा था कि सपना वो नहीं होता जो सोने के बाद आता है बल्कि सपना तो वो होता है जो सोने ही न दे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के संचालक श्री संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिन प्रतिभागियों ने भाग लिया, उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया, सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मनीषा वर्मा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक संजय कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों, स्टाफ एवं बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम विकास प्रस्‍फुटन समिति चुनहा के अध्‍यक्ष तुलसीदास बैरागी, ग्राम विकास प्रस्‍फुटन समिति दुरेहा के अध्‍यक्ष सुरेश शर्मा तथा विद्यालय का स्टॉफ कमला शर्मा, पंकज अग्रवाल, माधुरी सोनी, सोनेन्द्र पांडेय, मुकेश सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामशिरोमणि शर्मा, आरती सिंह, प्रदीप पयासी, लालमणि कुशवाहा, विवेक रैकवार, अर्चना तिवारी आदि तथा संस्था से आर.‍बी. सोनी, सुधीरंजन द्विवेदी, राममूर्ति पांडेय, बिहारी लाल पुलिस प्रशासन जसो के सिपाहीगण तथा विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं बहुतायत की संख्या में उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper