भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित !

237
Above News


शहडोल 16 दिसंबर 2022-‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में व्यवहार न्यायालयों में वर्ष 2023 में नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा । जिसका वर्षवार कैलेण्डर क्रमशः 11 फरवरी 2023, 13 मई 2023, 09 सितम्बर 2023 एवं 09 दिसम्बर 2023 है । इसी अनुक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय शहडोल एवं तहसील न्यायालयों ब्योहारी, बुढ़ार एवं जयसिहंनगर में वर्ष 2023 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 फरवरी 2023 को किया जा रहा है ।
उक्त लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही उक्त लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में लंबित प्रकरणों एवं श्रम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का भी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा तथा बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी ।
अतः आमजन से अपील है कि वे जिला शहडोल एवं तहसीलों ब्योहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर अंतर्गत न्यायालय में चल रहे अपने प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper