भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- संयुक्‍त कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं!

279
Above News


शहडोल 20 दिसंबर 2022- संयुक्‍त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्‍डेय ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दूरदराज से आए हुए आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम जुगवारी तहसील सोहागपुर निवासी श्री रामखेलावन पटेल ने आवेदन देकर बताया कि किसान सम्‍मान निधि 2021-22 की राशि उनके खाते में प्रदर्शित नही हो रही है, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बुढार शाखा जहां मेरा खाता है वहां जाकर मालूम करने पर जानकारी प्राप्‍त हुई थी कि किसान सम्‍मान निधि की राशि आ गई है लेकिन राशि खाते में दर्ज नही की गई। इस पर संयुक्‍त कलेक्‍टर ने एलडीएम अग्रेणी बैंक को आवेदन प्रेषित कर प्रकरण की जांच करने एवं आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई कार्यक्रम में अमराडंडी बाजार वार्ड नं0 8 निवासी श्री प्‍यारेलाल बर्मन ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन भी कर रहे है। उन्‍होंने अनुरोध किया कि अति गरीबी का राशन कार्ड़ दिलवाया जाये। संयुक्‍त कलेक्‍टर ने आवेदन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व की ओर भेजकर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में महादेव यादव पिता स्‍व0 नोएरा यादव निवासी वार्ड नं0 4 बुढार निवासी ने आवेदन देकर बताया कि बुढार में आराजी खसरा क्रंमाक 648/1 रकवा 3.089 हेक्‍टयर अंश भाग 0.305 हेक्‍टेयर भूमि पर प्रार्थी द्वारा पीढी दर पीढ़ी काबिज होकर मकान बनाकर रह रहे है तथा उनके द्वारा नगर परिषद बुढार में संपत्त्‍िा कर, बिजली बिल भी अदा किया जाता है। उक्‍त आराजी का धारणाधिकार पत्र दिलवाया जाये।

संयुक्‍त कलेक्‍टर ने तहसीलदार बुढार को आवेदन प्रेषित कर मौके का स्‍थल मुआयना कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में प्राप्‍त अन्‍य आवेदनों की सुनवाई करते हुए संयुक्‍त कलेक्‍टर ने अन्‍य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में जिला कोषालय अधिकारी श्री रामि‍मलन सिंह, लोक सेवा प्रबंधक श्री अवनीश दुबे, मुख्‍य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper