भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- कमिश्‍नर कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई !

262
Above News


शहडोल 20 दिसम्‍बर 2021- कमिश्नर कार्यालय में आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई। जन सुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आये लोंगो की समस्याएं उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनीषा पाण्डेय ने सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्‍यौहारी के ग्राम बरहाटोला निवासी श्री नीलेश सोनी ने बताया कि श्रीमती भाग्‍यवती पटेल जो वर्तमान में ग्राम सरपंच के पद पर है और स्‍कूल का समूह भी चलाती है और जातिवाद से संलिप्त को अयोग्य घोषित कराकर तत्काल पंचायत की शील जप्त करा लिया जाय यह की सचिव रोजगार सहायक प्रभा पटेल जो आपसी स्वयं की रिश्तेदारी व पटेल जातिवाद से संलिप्त ऐसे व्यक्ति सचिव की वितीय पावर को समाप्त करते हुए इनके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी किया जाय, साथ ही बरहाटोला पंचायत से तत्काल हटाने की मांग। जिस पर उपायुक्त राजस्‍व ने प्रकरण की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्‍य आवेदनों की भी सुनवाई की गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper