शहडोल न्यूज:- राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अमर दुबे भोपाल में हुए सम्मानित लोगों ने दी बधाई !

शहडोल। भोपाल में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के तत्वावधान में आयोजित आचार्य मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहडोल के जिला अध्यक्ष अमर दुबे राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा को सम्मानित किया गया विदित हो कि अमर दुबे लगातार समाज के लिए सदैव संकल्पित रहे हैं और समय-समय पर शासन प्रशासन एवं लोगों को समाज की समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं वही प्रदीप मिश्रा जो कि मीडिया प्रभारी हैं और शहडोल संभाग के प्रभारी हैं उनको सम्मानित किया गया है जो कि लगातार कई वर्षों से सम्मानित होते आ रहे हैं इनका भी समाज में अतुलनीय योगदान है सम्मान देते समय महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गिरीश चंद्र जी पूर्व मंत्री विधायक कांग्रेस के दिग्गज पीसी शर्मा जी राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य अशोक भरद्वाज प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित प्रदीप मिश्रा एवं देश के कई राज्यों से पधारे विद्वान आचार्य गण प्रसिद्ध कथावाचक एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुलपति डीजीपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पहुंच कर कार्यक्रम की सराहना करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों से मुलाकात की जिसमें शहडोल के अमर दुबे ने शहडोल आने के लिए चर्चा करते हुए विशेष मुलाकात की


Subscribe to my channel
Comments are closed.