शहडोल न्यूज:- रजनी बी का पक्के मकान का सपना हुआ साकार!

शहडोल 6 जनवरी 2023- ग्राम दियापीपर के रहने वाली रजनी बी पति मो0 शब्दर का प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाकर पक्के मकान का सपना साकार हो गया। उन्होंने बताया कि उनका कच्चा मकान था बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी आ जाता था जिससे परिवार को बहुत कठिनाई होती थी । प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पंचायत सचिव द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने आवास योजना के लिये आवेदन दिया और आज उनका पक्के मकान का सपना साकार हुआ। अब वे अपने परिवार सहित पक्के मकान में बिना किसी समस्या के रह रही है वे और उनका परिवार, बच्चे सभी बहुत खुश है। श्रीमती रजनी बी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.