शहडोल न्यूज:- नल जल योजना का लाभ पाकर रेहाना खान की दूर हुई पानी की किल्लत!

शहडोल 6 जनवरी 2023- पानी के लिये घर से लगभग आधा िकलो मीटर ग्राम दियापीपर की श्रीमती रेहाना खान पति श्री वाहिद खान को जाना पडृता था और वो बहुत परेशान रहती थी। नल जल योजना का लाभ पाकर रेहाना खान खुशी से फूली नही समाई क्योंकि उनके घर के सामने ही नल कनेक्शन कर दिया गया। अब रेहाना खान को पानी के लिये दूर नही जाना पड़ता घर पर ही पानी उपलब्ध हो गया। जिससे वह और उनका परिवार पानी की किल्लत से निजात पा गया।
श्रीमती रेहाना खान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन को नल जल योजना के अंतर्गत पानी उपलब्ध कराने पर तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.