भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- द्रोपती ने जैविक खाद एवं कीटनाशी बनाने का लिया प्रशिक्षण आय को की दुगुनी !

547
Above News


षहडोल 8 जनवरी 2023- जनपद पंचायत सोहागपुर ग्राम खेतौली निवासी श्रीमती द्रोपती सिंह पति श्री समयलाल सिंह की पहले की आर्थिक स्थिति सही नही थी व उनके जीविकोपार्जन के लिये काफी कठिनाई होती थी। श्रीमती द्रोपती का कहना है कि रासायनिक खादों के मानव स्वास्थ्य, मिटटी,फसलों एवं पर्यावरण पर पडने वाले दुष्प्रभावों से बचाने के लिये परम्परागत कृषि विकास योजना के माध्यम से आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा जैविक खेती पर प्रशिक्षण में कृषकों को स्वयं जैविक खाद एवं कीटनाशी बनाने की पहल की गई। किसानों को मटका खाद ;जिसमें गोबर, गोमूत्र,बेसन, मिट्टी का प्रयोग होता है) बनाना सिखाया तथा विभिन्न पेड़ों की पत्तियों को पीसकर गोमूत्र, और गोबर के प्रयोग से ही जैविक कीटनाशी बनाना सिखाया गया ताकि महंगें रासायनिक खादों एवं कीटनाषकों पर निर्भरता कम हो सकें फलस्वरुप कृषकों के आमदनी में वृद्धि कर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकें। इस पहल के बाद आत्मा परियोजना की तरफ 50 एकड के रकवे में धान की फसल श्री विधि से लगाने के लिये सभी कृषकों ने मटका खाद, एवं कीटनाषक बनाकर उपयोग कियें।
आत्मा परियोजना द्वारा कृषकों को जैविक आदान सामग्री उपलव्ध कराई गई ंजिसका उपयोग करके एस.आर.आई.तकनीकी के द्वारा हमने पुराने उत्पादन की अपेक्षा इस वर्ष 20 से 30 प्रतिषत अधिक उत्पादन प्राप्त किया है। मेरी फसल का उत्पादन जैविक होने के कारण मुझे बाजार मे अच्छा मूल्य प्राप्त हुआ। मैं अपने साथ गांव के और भी कृषकों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करुंगी जिससे वो भी मेरी तरह रासायनिक खाद का उपयोग किये बिना जैविक खाद का उपयोग कर अधिक उत्पाद प्राप्त कर सकें। श्रीमती पुनिया सिंह ने इसके लिये प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान एवं जिला प्रषासन को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper