भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज – सीईओ जिला पंचायत के सतत एवं समन्वित प्रयासों से योजनाओं के क्रियान्‍वयन पर जिला, प्रदेश में चौथे पायदान पर !

274
Above News


शहडोल 9 जनवरी 2023- प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र द्वारा मध्‍यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं संचालन में सतत प्रयास करने के फलस्‍वरूप जिला ए प्‍लस ग्रेड के साथ प्रदेश में चौथे स्‍थान पर सुशोभित हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा हर माह महात्‍मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, पंचायत सेक्‍टर, ग्रामीण आजीविका मिशन सीएम हेल्‍पलाइन आदि की संभागवार, जिलेवार एवं जनपदवार समीक्षा की जाती है जिसके आधार पर प्रदेश के जिलों को ग्रेडिंग की जाती है। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के अगुवाई में सभी जिला पंचायत के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से माह नवम्‍बर की रैंकिंग में यह स्‍थान हासिल हुआ। पूर्व में माह अक्‍टूबर की रैकिंग में भी प्रदेश स्‍तर पर जिला पंचायत को चौथा स्‍थान हासिल हुआ था। माह नवम्‍बर में जारी रैकिंग में आजीविका मिशन पीएम आवास योजना, पंचायत राज एवं सीएम हेल्‍पलाइन ए ग्रेंड महात्‍मा गांधी नरेगा, मध्‍यान्‍ह भोजन बी ग्रेंड के साथ कुल 34 अंक और औसत 4.25 के साथ ए प्‍लस ग्रेड प्राप्‍त हुआ है। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा है कि यदि इसी तरह प्रयास होता रहा तो प्रदेश स्‍तर पर जिला प्रथम स्‍थान पर आकर अपना परचम लहरा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper