भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- देवांता अस्‍पताल को सीएमएचओ ने जारी किया नोटिस !

332
Above News


शहडोल 13 जनवरी 2023- मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिाकारी डॉ0 आरएस पाण्‍डेय ने संचालक देवांता अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जबाव मांगा है। सीमएचओ द्वारा देवांता अस्‍पताल शहडेाल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पम्‍पलेट आदि छपवाकर उपलब्‍ध सुविधाओं आयुष्मान कार्डधारी के उपचार, एनआईसीयू, सोनोग्राफी, सिटी स्कैन, ईको, कार्डियोग्राफी की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है के संबंध में प्रिंट कराया गया है जबकि आपके अस्पताल का न तो आयुष्मान पंजीयन नहीं है और न ही सिटी स्कैन एवं सोनोग्राफी का पंजीयन है साथ आपके अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं है। आपका यह प्रचार भ्रमक प्रतीत होता है अपना स्‍पष्‍टीकरण तीन दिवस के अंदर प्रस्‍तुत करे,स्पष्टीकरण समाधान कारक न होने पर रूजोपचार अधिनियम के तहत् वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी होंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper