भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- नगर परिषद जयसिंह नगर में पेयजल व्यवस्था के कार्यों में हुई अनियमितता की जांच के निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिए!

251
Above News


शहडोल 22 जनवरी 2023 – पिछ़डा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण (स्‍वतंत्र प्रभार) विमुक्‍त घुमक्‍कड़ एवं अर्ध घुमक्‍कड जनजाति कल्‍याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री रामखेलावन पटेल ने शनिवार को निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर परिषद जयसिंह नगर द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए कराए गए कार्यों मे की गई अनियमितता की जांच करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। प्रभारी मंत्री का कहना था कि नगर परिषद जयसिंह नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए गए कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई है जिसकी शिकायतें मिली हैं। प्रभारी मंत्री का कहना था कि नगर परिषद जयसिंह नगर में कराए गए कार्यों की जांच की जाए और वित्तीय अनियमितता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper