भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- दशोदा की जिंदगी में राशन आपके द्वार योजना से आई खुशहाली !

429
Above News


शहडोल 24 जनवरी 2023- जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम अंतरा निवासी दशोदा कोल उम्र 34 वर्ष मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती थी, राशन दुकान से जब राशन मिलता था तो उसे घर से दूर राशन दुकान जाकर राशन लेना पड़ता था जिसमें दशोदा का एक दिन लग जाता था । प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने राशन आपके द्वार योजना का संचालन किया तो दशोदा को उसके घर में ही राशन पहुंचाकर दिया जाने लगा। दशोदा का कहना है कि इस योजना से अब मेरे में ही राशन उपलब्‍ध कराया जाने लगा है जिससे मुझे राशन लेने के लिये घर से दूर नही जाना पड़ता और हमारे समय तथा दूर से लाने की समस्‍या खत्‍म हो गई है। उस समय का अब मै अपने अन्‍य कामों में उपयोग कर लेती हूं। मुख्‍यमंत्री ने इस योजना को लाकर गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाने से अब हम जैसे सभी राशनधारी हितग्राहियों को लाभ मिलने लगा है। दशोदा ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन को इस कार्य के लिये दिल से धन्‍यवाद ज्ञापित किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper