भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- दिव्‍यांग सुरेंद कौर को मिला ट्राईसाइकिल का सहारा!

587
Above News


शहडोल 24 जनवरी 2023- शहडोल के वार्ड नं0 21 निवासी सुरेंद कौर जो अस्थिवाधित दिव्‍यांग थी उन्‍हें चलने फिरने एवं दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। साथ ही दूसरों का आश्रय भी लेना पड़ता था। अपनी व्‍यथा लेकर श्रीमती कौर उप ंसंचालक सामाजिक न्‍याय के कार्यालय पहुंची और अपनी परेशानी बताई। तत्‍काल कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशानुसार, उपाध्‍यक्ष जिला पंचायत शहडोल श्रीमती फूलवती सिंह की पहल पर, उप संचालक सामाजिक न्‍याय श्री शिवेन्‍द्र सिंह एवं नायब तहसीलदार श्री केएल पनिका ने श्रीमती सुरेंद्र कौर को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। श्रीमती सुरेंद्र कौर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्‍याय विभाग शहडोल को धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्‍हें ट्राइसाइकिल मिली जिससे अब उन्‍हें चलने फिरने एवं दैनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी और दूसरों का सहारा भी नही लेना पडेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper