भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए जनसम्‍पर्क के गणेश मिश्रा पुरस्कृत

4,130
Above News

शहडोल-गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, एडीजी श्री डीसी सागर ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जन संपर्क कार्यालय शहडोल के सहायक ग्रेड-3 श्री गणेश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि श्री गणेश मिश्रा द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, का प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहॅुचाने का प्रयास किया गया। इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री घनश्‍याम दास जायसवाल, उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस. मर्सकोले, मीडिया आफिसर डॉ0 राजेश श्रीवास्‍तव, श्री प्रेमलाल पनिका, मानस मिश्रा, ओम जायसवाल, राजेश बैगा, संतोष वर्मा एवं पत्रकारगणों ने बधाई दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper