भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मैंकलांचल बाल महोत्सव अमरहा में दिखी स्थानीय संस्कृति की झलक

979
Above News

शहडोल:-जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अमरहा में राजपूत विद्यालय प्रांगण में 28 एवं 29 जनवरी 2023 दो दिवसीय राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरहा, राजपूत मिडिल स्कूल एवं महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अमरहा द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया उद्घाटन समारोह के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथी श्री एम पी अहिरवार जी थाना प्रभारी सिंहपुर सभाध्यक्ष श्री अभिमान सिंह जोधावत जी अध्यक्ष राजपूत शिक्षा समिति तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अजीत सिंह जी सचिव राजपूत शिक्षा समिति, श्री ओमकार सिंह सेंगर जी उपाध्यक्ष राजपूत शिक्षा समिति, श्री टीकाराम सिंह चौहान जी, श्री राम फल सिंह सोलंकी जी रहे बाल महोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई है द्वितीय सत्र के मुख्यअतिथि श्री कमल प्रताप सिंह जी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल रहे विशिष्ट अतिथि जयसिंह मरावी ने विधायक जयसिंहनगर, श्री आज़ाद सिंह जी अध्यक्ष SMDC, श्री उदय नारायण सिंह बघेल जी प्राचार्य शासकीय उ. मा. वि. खमरौध अनूपपुर, श्री रविंद्र तिवारी जी के उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्री हरिलाल कोल जी सभापति क्रषि जिला पंचायत शहडोल, श्री सुरेन्द्र सिंह डोंगरे जी अध्यक्ष अन्नपूर्णा बीच उत्पादक समिति, श्री बंसीलाल सिंह तोमर जी सदस्य राजपूत शिक्षा समिति शब्द अध्यक्ष के रूप में श्रीमती गुड्डी बाई कोल जी सरपंच ग्राम पंचायत अमरहा एवं श्रीमती पुष्पा सिंह उप सरपंच ग्राम पंचायत अमरहा की उपस्थिति में स्काउट गाइड द्वारा सलामी दी गई अतिथियों का माल्यार्पण तिलक बैच लगाकर राहुल सिंह जोधावत प्रवीण सिंह तोमर, अभिषेक सिंह तोमर के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नर्त्य, सामूहिक लोक नृत्य, नाटक, कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ विधायक जयसिंह मरावी जी आयोजन की सराहना की तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय में प्रतिभागियों बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की अतिथियों द्वारा विद्यालय के कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं एवं अन्य सभी सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं प्रमाण पत्र दिया गया मंच का संचालन राजपूत विद्यालय के शिक्षक दीपक साहू ने किया।
महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि मुकेश तिवारी जी पूर्व कुलपति पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री लाल मान सिंह बघेल जी मैनेजर विंध्यवाणी शहडोल श्री विजय शरण सिंह बघेल जी वरिष्ठ समाजसेवी पंचगाँव और श्री धनंजय सिंह बघेल जी उप सरपंच पंचगाँव श्री सुशील शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा शहडोल सभाध्यक्ष श्रीमती नानबुल्ली कोल जनपद सदस्य सोहागपुर श्री सहज राम सिंह सोलंकी वरिष्ठ समाजसेवी सामंतपुर सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा तिलक बैच लगातार किया गया तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही द्वितीय सत्र के मुख्यातिथि श्री जसवीर सिंह जी जिला संघचालक शहडोल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशिष्ट अतिथि श्री अनूप मिश्रा जी श्री मनोज गौतम जी ओम प्रदीप सिंह जी मनीष द्विवेदी जी श्री गंगा राजू पांडे जी श्री प्रदीप सिंह जी रहे साथ ही पत्रकार साथ ही श्री मनीष शुक्लाजी साधना न्यूज़, श्री रिषी कुमार पांडे जी शिक्षा के एवं समाज सेवी, श्री अमिताभ शर्मा सम्पादक विन्द की दहाड़ जी न्यूज़ संवाददाता, मुनीर ख़ान स्टार समाचार अखिलेश शुक्ला ETV, राजबहोर यादव पत्रकार सभाअध्यक्ष के रूप में राजपूत शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अभिमन सिंह जोधावत जी रहे सभी अतिथियों का स्वागत नृत्य एवं तिलक वंदन कर किया गया कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को निशा सिंह डोंगरे व पिता सज्जनसिंह डोंगरे ने 11वीं एथलीटक्स 800 मीटर रनिंग, स्नेहा उपाध्याय पिता श्री महेश कुमार उपाध्याय 400मीटर रनिंग, रुचि सिंह चंदेल श्री राम फल सिंह चंदेल 11वीं कबड्डी सी ताल तिवारी सीतल तिवारी पिता कमलेश शर्मा 11वीं कबड्डी, दिव्यानी सिंह डोंगरे पिता श्री राजेश सिंह डोंगरे 10वी कबड्डी, अंबिका सिंह पिता वीरभद्र सिंह 11वीं कराते, अतुल पटेल पिता श्री लक्ष्मी पटेल 11वी एथलेटिक्स 400मीटर रनिंग सम्मेलन तथा राजदूत मिडिल स्कूल अमरहा के संभागीय स्तरीय एथलीट्स प्रतियोगिता में मीना सिंह कक्षा आठवीं ने जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनका सेलेक्शन सालेह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है जो भोपाल में खेली जाएगी तत्पश्चात विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिसमें जागृति सिंह तोमर कक्षा 10वीं 94.8% , अंबिका सिंह 10वीं 92.6%, सविता पटेल कक्षा 10वीं90.6% निशा सिंह डोंगरे कक्षा 10वीं 88.8% अमृता सिंह तोमर कक्षा 12वीं 84% दुर्गा सिंह कक्षा 12वीं 81.8% पुष्पांजलि सिंह तोमर कक्षा 12वीं 88.8% कल्पना सिंह कक्षा 12वीं 78.8% को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper