भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देश का लड़का पलेगा विदेश में, अपर कलेक्टर ने अक्षय को फिनलैंड की ईवा हेलेना पुर्तो को सौंपा

1,657
Above News

अपर कलेक्टर ने फिनलैंड निवासी ईवा हेलेना पुर्तो से की चर्चा

शहडोल :- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज जिला मुख्यालय शहडोल में स्थित शिवालय शिशु गृह में फिनलैंड के हिलसिंकी शहर की निवासी ईवा हेलेना पुर्तो को शिवालय शिशु गृह में पल रहे अक्षय को सौंपा। गौरतलब है कि 14 माह पहले अक्षय को शिवालय शिशु गृह में लाया गया था तथा शिवालय शिव शिशु गृह में उसका पालन पोषण किया जा रहा था। जिसके पश्चात जिला प्रशासन को केंद्रीय दत्तक गृहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली से आए एनओसी के अनुसार फिनलैंड निवासी ईवा हेलेना पुर्तो अक्षय को गोद लेना चाहती हैं। जिस पर अपर कलेक्टर न्यायालय से 21 दिसंबर 2022 को केंद्रीय दत्तक गृहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश परिपालन में नियमानुसार कार्यवाही पश्चात ईवा हेलेना पुर्तो को अक्षय को सौंपे जाने हेतु आदेशित किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर ने ईवा हेलेना पुर्तो से चर्चा करते हुए पूछा कि आप अक्षय को क्यों गोद लेना चाहती हैं, जिस पर उन्होंने बताया कि वह शादी नहीं की है तथा वह शादी नहीं करना चाहती हैं, इस कारण वह बच्चे को गोद ले रही हैं। उन्होंने अपर कलेक्टर को बताया कि वह फिनलैंड के मूवी कंटेन तथा डायरेक्टर हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर ने अक्षय के पालन पोषण संबंधी जानकारी। भी प्राप्त की, जिस पर उन्होंने अपर कलेक्टर को विधिवत अक्षय के पालन-पोषण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ आए फिनलैंड निवासी लाइकोनिंन से भी अपर कलेक्टर ने चर्चा की।
इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष सद्गुरु मिशन श्रीमती अनीता गुप्ता, सचिव सद्गुरु मिशन श्री संतोष शुक्ला, अधीक्षक शिशु शिवालय गृह श्री बृजेंद्र दुबे सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper