भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कनाडीखुर्द में घर में मिला महिला का शव

245
Above News

शहडोल।पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा किया गया घटना स्थल का निरीक्षण, प्रकरण की पतारसी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।दिनांक 10.03.2023 को सूचना दी गई कि मृतिका सुमित्रा शुक्ला उम्र 65 वर्ष की उसी के घर कनाड़ी खुर्द में मृत अवस्था में पायी गई है। जिस पर थाना जयसिंहनगर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं साक्ष्य संकलित कर मौजूद अधिकारियो को विस्तृत दिशा निर्देश दिये गए। घटना घटनास्थल में फारेंसिक टीम व डॉग स्कॉट की टीम एवं सायबर सेल शहडोल द्वारा साक्ष्य संकलित कर निरीक्षण किया गया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper