गोलीकांड के घटना स्थल का अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा निरीक्षण किया गया

शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में होली समारोह के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ जित्तू 38 वर्ष निवासी ग्राम बमहौरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में चल थे होली मिलन समारोह के दौरान कट्टे से चली गोली जितेंद्र सिंह के सिर में लग गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम होली के पंडाल में नाच गाना चल रहा था, जिसमे मृतक भी नाच रहा था। कुछ लोगो को कहना है कि उसने स्वयं कट्टे से अपने सिर के गोली मारकर ली वही कुछ लोग इसे साजिश बता रहे है। बहरहाल मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही गांव में शांति बहाल रहे इसलिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
दिनांक 08.03.2023 को रात्रि में सूचना दी गई कि मृतक जीतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बेम्हौरी की मनोज द्धिवेदी निवासी ग्राम गरफंदिया के घर के सामने स्टेज के उपर गोली लगने से मृत्यु हो गई है जिस पर थाना धनपुरी में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का पीएम कराया जाकर बिसरा प्रिवर्ज किया गया है जिसे जांच हेतु फारेंसिक लैब भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डी.सी. सागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मौजूद अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये गए।
प्रारंभिक जांच में साक्ष्यि के कथनानुसार मृतक जीतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बैम्हौरी, होली समारोह में मनोज द्धिवेदी निवासी ग्राम गरफंदिया के घर के सामने शामिल हुआ था। स्टेज पर मृतक को सर पर गोली लगने से मृत्यु होना पाया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त कर जांच हेतु फारेंसिक लैब प्रेषित किया जा रहा है। डॉग स्कॉड की टीम, साइबर सेल शहडोल एवं डॉ आर.पी. शुक्ला के नेतृत्व में एफ.एस.एल. रीवा की टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किये गए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.