शहडोल न्यूज:- सफलता की कहानी 27 दिशा ने ब्यूटी पार्लर को बनाया लाभ का धंधा !

शहडोल 22 मार्च 2023- शहडोल जिले के जनपद पंचायत ग्राम कोटमा निवासी श्रीमती दिशा वर्मा ने ब्यूटी पार्लर को लाभ का धंधा बनाया है। श्रीमती दिशा वर्मा का कहना है कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति सही नही थी और मेरी 18 वर्ष की आयु में शादी हो गई। उनका कहना है कि मैं रश्मि स्व सहायता समूह से 18000 रुपये का ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर का काम करने हेतु मैंने प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता विकास के माध्यम से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान प्रक्षिशक्षण लिया और ब्यूटी पार्लर का काम करने लगी और आज मैं अपने घर का बेहतर ढंग से भरण पोषण कर रही हूँ।
श्रीमती दिशा वर्मा ने इस तरह की जनहितकारी योजनाओं को संचालित करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.