रंग विहीन गेहूं की समर्थन मूल्य की खरीदी के निर्णय को लेकर किसानों में खासा उत्साह : दर्शन चौधरी

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर -7999140850
भोपाल। विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट का जताया आभार भोपाल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दर्शन सिंह ने किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश सरकार की सम्पूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम ओला-वृष्टि से आई आपदा में राज्य सरकार किसान भाईयों के साथ है। किसानों को 32 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को 25 से 35 प्रतिशत की स्थिति में भी राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी और 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को 100 प्रतिशत मानते हुए राहत दी जाएगी।
इसके लिए सरकार ने 64 करोड़ के लगभग राशि रखी गई है.
किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गेहूं की ख़रीदी के प्रारंभ हो गई है. इसलिए सभी जिले अपने अपने ज़िलों व्यवस्था को दुरुस्त करें. जो बारिश के कारण ओले के कारण चमक विहीन गेहूं है, जो कहीं पर अत्याधिक बारिश हुई है या पतला हुआ है. उस गेहूं को भी किसानों से ख़रीदा जाएगा.
अभी तक के सर्वे अनुसार लगभग 70 हजार हेक्टेयर में नुकसान हुआ है और कुछ जगह 4-5 जिलों का अभी नहीं आया है, जल्दी ही इनके सर्वे भी मिलेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के बारे में जानकारी के बाद जैसे हम कोशिश करेंगे कार्यक्रम आयोजित कर सिंगल क्लिक के माध्यम से सारे जिलों में एक साथ राशि डाल दें. ताकि किसानों को एक साथ तुरंत सारी राहत राशि एक साथ मिल जाए साथ ही साथ किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी मिल जाए. यह चीज सुनिश्चित करना है उसके लिए जो आवश्यक कार्रवाई है वह सरकार ने की है तथा उसके लिए आरबीसी 6-4 में भी बदलाव किया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.