पीएम आवास के नाम पर किया अवैध कब्जा
वार्ड वासियों ने की कलेक्टर से शिकायत
शहडोल:- जिले के वार्ड क्रमांक 14 / 19 गला मोहल्ला शहडोल का एक प्रकरण सामने आया है जहां पर सामूहिक रूप से वार्ड में निवासरत अमजद खान एवं अफजल खान द्वारा पीएम आवास निर्माण कार्य के नाम पर सार्वजनिक रोड मे तीन फिट अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसके चलते वार्ड वासियों का निस्तार अवरुद्ध हो चुका है जिसके संदर्भ वार्ड वासियों द्वारा कई बार समझाया गया इसके उपरांत भी उक्त व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य मे रोक नहीं लगाई जा रही है जिसके परेशान होकर वार्ड वासियो द्वारा आज जिले के कलेक्टर सहित नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य मे रोक लगवाने और विधिवत निर्माण कार्य की जांच करवाकर कार्यवाही करने का निवेदन किया है वही प्रकरण के सम्बन्ध मे वार्ड वासियो द्वारा बताया गया की उक्त तथाकथित व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य मे रोक नहीं लगाई जा रही है साथ ही जब वार्ड के लोगो द्वारा हो रही परेशानियों के संदर्भ मे बात करनी चाही गई तो तथाकथित व्यक्तियों द्वारा जान से मारने और निर्माण कार्य न रोकने की बात कही जा रही है जिसके चलते दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है |


Subscribe to my channel
Comments are closed.