भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का जिम्मेदार कौन कलेक्टर या मुख्य नगरपालिका अधिकारी ….?

329
Above News

*शहडोल नपा कर्मचारी बना भूमाफिया, शासकीय भूमि पर दबंगई से कर रहे अवैध निर्माण 

शहडोल नगर वार्ड वासियों ने कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से न्याय की गुहार 

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.7999140850

 भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गला फाड़कर मंचों से चिल्लाए की भ्रष्टाचार करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा पर क्या धरातल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं वहीं सरकार ने जनता की समस्यायों के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई जैसी अच्छी योजनाएं चलाई गई है पर क्या जनता की समस्यायों का समाधान हो रहा है या नहीं अगर भ्रष्टाचार का लाइव देखना है तो कलेक्टर एवं कमिश्नर कार्यालय सभागार के बाहर खड़े हो जाएंआप को अधिकारियों का भ्रष्टाचार समझ में आ जाएगा गरीब जनता को अधिकारी बड़े रोड से बोलते हैं तुम चिंता मत करो हम फलाने अधिकारी से जांच करा कर कार्यवाही करते हैं बेचारी गरीब समस्या से परेशान जनता इन लगा लेती की अब कार्यवाही हो गी और सालों जांच चलती है पर कार्यवाही शुन्य रहती है वहीं अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं और जनता इन लगाए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं जिले के हजारों भ्रष्टाचार के शिकायत पत्र धुल खा रहे हैं और प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गला फाड़कर मंचों से चिल्लाए की भ्रष्टाचार करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा……

शहडोल। मुख्यालय में जिले से लेकर संभाग के अधिकारी कर्मचारी निवास रत है और अगर देखा जाए तो शहडोल शहर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर रहा है वहीं अधिकारीयों के भ्रष्टाचार के आगे गरीब बेबस जनता अपनी शिकायत दर्ज करा कर कार्यवाही के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं वहीं दबंग अधिकारीयों से मिल कर धड़ल्ले से अवैध कार्य कर रहे हैं ताजा मामला कलेक्टर निवास से लगभग 500 मीटर दुर वार्ड क. 14 / 19 बरौनी होटल के पीछे घरौला मोहल्ला का है जहां दबंग नपा कर्मचारी दबंगई के साथ शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करते हुए सार्वजनिक निस्तार की भूमि पर दबंगई से अवैध निर्माण करा रहा है वहीं वार्ड वासियों ने कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से शिकायत भी की पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही कब होगी वहीं जिले की मुखिया कलेक्टर एवं शहडोल नपा के मुखिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्यवाही शुन्य ।कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

दबंग नपा कर्मचारी के आगे अधिकारी बेबस , लाचार 

दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करते हुए सार्वजनिक निस्तार व  शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिस के संबंध में नगर के कुछ नगर वासियों द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शिकायत की गई है।बताया जा रहा है कि यह अवैध अतिक्रमण नगर पालिका में ही पदस्थ शासकीय कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। या यूं कहिए शासकीय कर्मचारी खुद ही अवैध अतिक्रमण कर शासकीय भूमि का दोहन कर रहे हैं।और शायद इन पर लगाम लगाने वाला भी कोई नहीं इसी वजह से संबंधित जनों द्वारा धड़ल्ले से अवैध मकान का निर्माण कराया जा रहा है आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

*यह है मामला* 

मामला नगर के वार्ड क. 14 / 19 बरौनी होटल के पीछे घरौला मोहल्ला का है। जहां पर निवासी अमजद खान एवं अफजल खान वगैरह वर्तमान में नगर पालिका शहडोल में कार्यरत है। अमजद खान  के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ही भूखण्ड पर आवास की राशि स्वीकृत कराई गई है। किन्तु वांछित रकवा मौके से मौजूद न होने के कारण उक्त लोग मुख्य मार्ग की भूमि पर लगभग 3 फिट एवं सार्वजनिक निस्तार की भूमि पर लगभग 3 फिट भाग पर अवैध कब्जा कर मकान निमार्ण करा रहे है। जबकि उनकी पूर्व से निर्धारित सीमा है जिसे दरकिनार करते हुये उक्त लोग मनमानी तरीके से अवैध निमार्ण कर रहे है। जानकारी के अनुसार उक्त लोगों के द्वारा पूर्व में अवैध निमार्ण कराने व सार्वजनिक निस्तार की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था। जिस पर तहसीलदार  सोहागपुर द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया गया था ।कुछ स्थानीय लोगो के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिस पर वहां के लोग काफी भयभीत हैं।

शासन की भूमिगत विभिन्न परियोजनाएं कैसे होगी संचालित 

भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की भूमिगत विभिन्न परियोजनाएं संचालित है तथा कुछ प्रस्तावित भी है जिसमें सीवर लाईन, गैस पाईप लाईन, नल-जल परियोजना, 5 आदि परियोजनाएं भूमिगत ही रहेंगें किन्तु उक्त लोगों के द्वारा मार्ग में ही (जिस भूमि पर नगरपालिका की नाली बनाया जाना प्रस्तावित है।वहा मकान निमार्ण कराया जा रहा है। जहां पर सामान्य वाहनों का भी आवागमन अवरूद्ध हो रहा है। आए दिन वाद-विवाद की भी स्थिति निर्मित होती है। 

 कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से न्याय की गुहार 

कुछ लोगों द्वारा मौखिक समझाईस भी दी गई कि आम निस्तार एवं मार्ग की भूमि पर अवैध निमार्ण न करें, इन बातों का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।बल्कि वे नगरपालिका में होने का रौब दिखाते हुए ।मनमानी कर रहे है‌। इतना ही नहीं संबंधित जनों द्वारा कहा जाता है कि उन्हें प्रशासन का कोई भय नहीं है।ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कराकर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।एवं अवैध निर्माण को हटाया जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper