भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दस हजार चिकित्सक जाएंगे जेल.? बेहोश सरकार आए होश में- चिकित्सक महासंघ

1,027
Above News

शहडोल सामान्य सभा बैठक में आंदोलन का ऐलान

शहडोल:-दिनांक 24/04/23 को डीएसीपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की दखल अंदाजी विषय पर बनी उच्च स्तरीय समिति के 31.3.23 के निर्णयों को हस्ताक्षर के बाद नकारने पर मेडीकल टीचर्स एसोसिएशन, चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल की जीबीएम आयोजित हुई।
बैठक में बेहोश हुई सरकार को, होश में आने की चेतावनी दी गई
चिकित्सकों के प्रति अपनी हठ धर्मिता छोडे सरकार,कम से कम, प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ तो खिलवाड़ ना करें
मान मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के बावजूद अपनी ही सर्वसम्मत सहस्ताक्षर रिपोर्ट को नकार कर प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध कल से वादाखिलाफी स्मरण हेतु काली पट्टी बांधकर चिकित्सा शिक्षक काम करेंगे और चिकित्सक महासंघ के 01/04/23 से प्रस्तावित आंदोलन और 3 मई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में एक स्वर में पूर्व की तरह 100% कार्य बंद करने की बात कही, जब तक समिति की रिपोर्ट पर आदेश नही हो जाते,आंदोलन चलेगा, फिर चाहे अपने आत्मसम्मान में 10,000 चिकित्सकों को जेल भी क्यों ना जाना पड़े।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper