बलात्कार का ईनामी अज्ञात आरोपी गिरफ्तार नागोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

डॉ.तुलसी दास बैरागी की रिपोर्ट
नागोद:-पुलिस अधीक्षक महोदय आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एवं एसडीओपी भारतेन्दु शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागौद पंकज शुक्ला के कुशल नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई दिनांक 14/07/22 को बाल कल्याण समिति जिला सतना(म0प्र0) का पत्र क्र. 809/बा.क.स./2022-23 सतना दिनांक 07.07.2022 बालिका कल्पना प्रजापति ( बदला हुआ नाम ) निवासी नागौद जिला सतना के साथ यौन शोषण अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कराने के संबंध में पत्र प्राप्त होने से थाना नागौद में अपराध क्रमांक 403/22 धारा 376(2)(1),376(2) ताहि 04 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना की जा रही थी , मामले के अज्ञात आऱोपी के पता तलास हेतु अथक प्रयास किया गया किन्तु कोई पता नही चल सका था । प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना से लगातार निर्देश प्राप्त होने पर लगातार पतारसी की जा रही थी, पतारसी के दौरान मुखबीरो से यह जानकारी प्राप्त हुई कि शिवांशू वर्मन एवं करन उर्फ लिल्ली वर्मा को काफी दिनों पूर्व में पीडिता के साथ घूमते फिरते देखा गया है उक्त आधार पर शिंवासू वर्मन एवं करन उर्फ लिल्ली वर्मा को दस्तयाब कर पूछताँछ किया गया जिनके द्वारा उक्त अपराध को कबूल करना बताया गया साथ ही पीडिता को पुनःतलब कर सहानुभूतिपूर्वक पूछताँछ किये जाने पर पीडिता द्वारा भी यह बताया गया कि आरोपी करन उर्फ लिल्ली वर्मा द्वारा पूर्व में पटपरनाथ में ले जाकर कई बार एवं आरोपी शिवांशू वर्मन के द्वारा बस स्टेण्ड नागौद के छत मे ले जाकर गलत काम करना बताया गया । पीडिता द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनके द्वारा गलत काम करना बताये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया । मुख्य बात है कि मामले में अज्ञात आरोपी के होने एवं अज्ञात आऱोपी की पता न चल पाने के कारण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के द्वारा आरोपी की पता तलास एवं गिरफ्तारी हेतु 10,000 रुपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार आरोपी –
01- शिवांशू वर्मन पिता सुशील कुमार वर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी गोल टोली नागौद थाना नगौद जिला सतना (म0प्र0)
02- करन उर्फ लिल्ली वर्मा पिता संतोष कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रामना टोला नागौद थाना नागौद जिला सतना (म0प्र0)
सराहनीय भूमिका – उनि.अभिलाषा नायक ,उनि.हेमराज सिंह, प्रआर0 203 अजीत वर्मा ,निरंजन मेहरा, वीरबहादुर सिंह, धर्मेन्द्र सिसोदिया, पप्पू यादव, महिला आर. निशा अहिरवार ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.