देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल धनपुरी ने सौपा ज्ञापन

नगर अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में धनपुरी राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
शहडोल/धनपुरी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने हरियाणा के नूंह, सोहना ,गुरुग्राम व देश के विभिन्न स्थानों पर हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है और हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर मांग की है कि आज देश में हिंदू स्वयं को अत्यंत असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश के बहुल हिंदू समाज की भावनाओं को निरंतर आहत किया जा रहा है । अपने ही देश में अपनी ही धार्मिक भावनाओं को जिहादी मानसिकतओं के समाज द्वारा अपमानित होते हुए जीवन यापन को मजबूर है। देश में आज अलग-अलग प्रांतों में हिंदुओं की हत्या हो रही है। जिहादियों द्वारा केरल हो गुजरात राजस्थान हो उत्तर प्रदेश हो और कर्नाटक हो कश्मीर हो या मणिपुर वर्तमान में सभी देश के प्रांतों में जिहादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या हो रही है। गाय काटी जा रही है। हिंदू महिला बेटी सुरक्षित नहीं है उनके साथ लव जिहाद रेप हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। गत श्रावण मास जो हिंदुओं का पवित्र मास है, जिसमें देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने हेतु देश के अनेक भागों में कांवड़ यात्रा निकलती है, कावड़ियों पर हमले हो रहे हैं। मंदिर दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों पर हमला हो रहा है, उनकी हत्या हो रही है, उनके वाहन जलाकर हिंदुओं की संपत्तियों को लूटा जा रहा है। हरियाणा के नूंह मेवात सोहना गुरुग्राम अनेक स्थानों पर आज संवेदनशीलता बनी हुई है। नूँह में यात्रा करने वाले हिंदुओं पर हमले हुए उनके वाहनों को जलाया गया हिंदुओं की संपत्तियों को लूटा गया पुलिस बल पर हमले किए गए उनके वाहन जलाए गए इसी प्रकार दिल्ली के नागलोई में मोहर्रम के दिवस पर योजनाबद्ध तरीके से हमले हुए बहन बेटियों के साथ अत्याचार हुआ वाहनों को जलाया गया पुलिस पर हमले किए गए ऐसी स्थिति में जब सुरक्षा बल ही असुरक्षित है, तब सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। हिंदू सदैव से संवैधानिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए जीवन यापन करता है। परंतु इसी देश में जिहादी मानसिकता के साथ जीने वाला समाज निरंतर देश की शांति व्यवस्था को भंग करते हुए देश में लैंड जेहाद, लव जिहाद, गोकशी, मंदिर व यात्राओं पर पत्थरबाजी, गोली चलाना व आगजनी कर इस प्रकार के कृत्य करते हुए आतंक का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। आज मणिपुर जहां पर बाहुल्य हिंदू समाज अपने ही राज्य में अपनी ही संपत्ति पर निष्कासित होकर शरणार्थी कैंपों में रहने के लिए मजबूर है सैकड़ों हिंदुओं की हत्या हुई है, उनके घरों को जला दिया गया है, बहन बेटियां असुरक्षित है हजारों हिंदू शरणार्थी कैंपों में रहने को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त चुकी है ऐसी स्थिति में देश का हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बरेली में धार्मिक यात्रा को रोककर पत्थरबाजी कर सुरक्षा बल का लाठी चार्ज करने का विषय हो या छोटे-छोटे स्थानों पर जहां पर जेहादी मानसिकता सक्रिय है ऐसी अनेक घटनाएं देश में घटित हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मांग करता है कि तुरंत देश में समान कानून संहिता व जनसंख्या कानून लागू किया जाए देश में गौरक्षा प्रतिबंध कानून केंद्रीय कानून लागू हो, महिला सुरक्षा हेतु लव जिहाद एक्ट तैयार कर लागू किया जाए। मणिपुर के दंगों में हिंदू समाज को अविलंब उनके मकान दिए जाएं साथ ही मृतक के परिवारों को 10000000 रुपए वह घायल को ₹5000000 क्षतिपूर्ति दी जाए तथा संपत्ति का मुआवजा भी दिया जाए तथा मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। देश में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या जिहादी घुसपैठियों को तुरंत पहचान देश से बाहर किया जाए। हिन्दू समाज को न्याय मिलेगा एसी अपेक्षा की है। ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय बजरंग दल धनपुरी नगर अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव,गणेश चौहान धनपुरी महामंत्री,लखन मुदानी बु. कार्यकारी अध्यक्ष, आशीष चेलानी बुढ़ार नगर महामंत्री, उत्कर्ष, बलदेव, प्रीतम, आकाश, अनीश, आर्यन, नितिन, करण, आभाष, शुभांशु, रितेश, प्रांजल, प्रकाश, पिंटू, पिंकू, वीरेंद्र, प्रताप, युवराज, आदित्य, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.