अभिमन्यु अभियान के तहत जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक कार्यक्रम किया गया आयोजित

जमुना मिश्रा की रिपोर्ट……..
शहडोल/पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जिले में विशेष जागरूकता को लेकर अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तरमतय में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ डीएसपी अंकिता शुल्या के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी आराधना तिवारी के नेतृत्व में बुधवार की शाम 4 बजे करीब जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अभिमन्यू अभियान के तहत पुलिस द्वारा समाज में व्याप्त लिंगभेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढि़वादिता, दहेजप्रथा, नशा के चक्रव्यूह को तोडऩे के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर महिला थाना स्टाफ व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.