भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डिपुओं से इस बार दालें हुई गायब

434
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाली दालों से इस बार उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ा है। इस बार डिपुओं से दालें गायब रही हैं। उपभोक्ताओं को दालें न मिलने के चलते बाजार से महंगे दामों पर बाजार से खरीददारी करनी पड़ेगी। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि दालों की सप्लाई डिपुओं में सुचारू करने को लेकर उच्च स्तर पर प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही उपभोक्ताओं को दालें मिलेंगी। इस बार उपभोक्ताओं को मात्र आटा, चावल, तेल ही मिल पाया है। कई जगह पर उपभोक्ताओं को नमक का कोटा भी नहीं मिल पाया है। वहीं, दालों को भी उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा, साथ ही डिपुओं के दो-दो चक्कर भी काटने पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली दालों के दाम और बाजार के दाम में काफी अंतर है।
डिपुओं में दालें मिलने के चलते लोगों को बड़ी राहत मिलती है, प्रदेश के करीब 20 लाख राशनकार्ड धारकों को मजबूरी में ही बाजार में महंगे दामों पर दालें खरीदनी होंगी। उधर, इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक बृजेंद्र पठानिया ने कहा कि इस बार अभी तक डिपुओं में दालें नहीं पहुंच पाई हैं। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर दालों की सप्लाई को लेकर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, उपभोक्ताओं को चावल, आटा, नमक, तेल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा जैसे ही विभाग के पास दालों की सप्लाई पहुंचेंगी, उपभोक्ताओं में वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है।
डिपुओं में सामान बेचने पर हमीरपुर अव्वल
सिविल सप्लाई ने ग्रॉसरी-कॉस्मेटिक बेचने का पूरा किया 92 फीसदी टारगेट
मंगलेश कुमार — हमीरपुर
प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का सामान पिछले एक वर्ष से मुहैया करवाया जा रहा है, जिसे लोग खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। कारण साफ है कि लोगों को प्रिंट रेट से कम दामों पर सामान मुहैया करवाया जा रहा है। एरिया ऑफिस हमीरपुर केडिपुओं में ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का सामान धड़ाधड़ बिक रहा है। यही वजह है कि स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन कार्यालय हमीरपुर प्रदेश भर में ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का सामान डिपुओं में बेचने में एक बार फिर अव्वल रहा है। सिविल सप्लाई हमीरपुर ने जुलाई माह में 92 फीसदी का टारगेट पूरा किया है और इसे 100 फीसदी तक करने के प्रयास जारी हैं। स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन कार्यालय हमीरपुर प्रदेश भर में ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का सामान बेचने में मई, 2022 से टॉप पर चल रहा है।
एरिया ऑफिस हमीरपुर ने ऊना व हमीरपुर से जुलाई में 92 फीसदी टारगेट अचीव किया है। एरिया ऑफिस हमीरपुर को जुलाई में ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का 60 लाख रुपए का सामान बेचने का लक्ष्य दिया गया था, उसे अचीब करने में सिविल सप्लाई हमीरपुर काफी हद तक कामयाब रहा है। एरिया ऑफिस हमीरपुर में 55 लाख 21 हजार 934 रुपए की सेल ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक के सामान पर की गई है। हमीरपुर व ऊना के करीब 600 डिपुओं में से 200 डिपो ही अभी तक ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक का सामान खरीदने में आगे आए हैं। इनमें हमीरपुर में 106.15 फीसदी टारगेट जहां अचीव हुआ है। वहीं ऊना में 59.72 फीसदी टारगेट ही अचीव हो पाया है। (एचडीएम)
डिपुओं में एक छत के नीचे बड़ी सुविधा
संजीव वर्मा, एरिया मैनेजर, सीविल सप्लाई हमीरपुर ने बताया कि सिविल सप्लाई का एरिया ऑफिस हमीरपुर ग्रॉसरी व कॉस्मेटिक सामान डिपुओं में बेचने में प्रदेश भर में एक बार फिर अव्वल रहा है। जुलाई माह में एरिया ऑफिस हमीरपुर ने हमीरपुर व ऊना जिला में 92 फीसदी टारगेट अचीव किया है। डिपुओं को 26 ब्रांडेड कंपनियों के करीब 400 से अधिक प्रोडक्ट डिपुओं में एक छत्त के नीचे मुहैया करवाए जा रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper