भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया बच्ची के आंख से निकल रहा पत्थर

212
Above News

अनूपपुर से शिव प्रकाश की ब्यूरो रिपोर्ट:-

अनूपपुर। आंख से आंसू निकलते आप सभी ने देखा होगा ,लेकिन अनूपपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने हैं। आंख से आंसू की जगह पर एक 15 वर्षीय बच्ची की आंख से पत्थर निकल रहा है। बच्चों की आंख से पत्थर निकालने के बाद परिजन भी हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। जहां नेत्र विभाग के स्पेशलिस्ट बच्ची का इलाज कर रहे हैं।

दरअसल , सरस्वती बाई पिता उत्तम सिंह उम्र 15 वर्ष अनूपपुर जिले के निमहा गांव की रहने वाली हैं। जिसके आंख में पहले आई फ्लू की समस्या हुई। उसके बाद बच्ची के आंख से पत्थर निकालने लगे। इसके बाद परिजन हैरान हो गए। जादू टोना की शंका में बच्ची को जिला अस्पताल नहीं लाया गया। जिसकी जानकारी अनूपपुर बीएमओ के मिली। डीएम अनूपपुर धनीराम ने अपनी गाड़ी भेज कर बच्ची को जिला भिजवाया जहां नेत्र विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर जनक सारीवान बच्ची की जांच कर रहे हैं।

डॉक्टर जनक सारीवान ने बताया कि जो पत्थर परिवार वाले दिखा रहे हैं। वह आज से किसी भी तरह से संबंध नहीं रखता है। फिर भी हम बच्चे के खून जाँच एवं अन्य तरह की जांच कर रहे हैं। जांच करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। डॉक्टर ने कहा कि यह आंख आने की एलर्जी है। कभी-कभी कुछ केशों में आंख से निकलने वाला कीचर पत्थर जैसा हो जाता है ,लेकिन अभी हम इसकी जांच कर हैं। जनक सारीवन
नेत्र विशेषज्ञ
शासकीय चिकित्सालय अनूपपुर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper