भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोजगार की मांग को लेकर ग्रमीणों ने जेएमएस कार्यालय का किए घेराव

249
Above News

अनूपपुर से शिव प्रकाश की ब्यूरो रिपोर्ट

अनुपपुर।रोजगार की मांग को लेकर ग्रमीणों ने जेएमएस कार्यालय का किए घेरावअनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोडहा बसखला बसखली मोहरी में स्थापित हो रही जेएमएस माइनिंग कंपनी की कोयला खदान में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जेएम एस कंपनी के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कंपनी संचालित होने के बाद ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहित किए जाने के पश्चात रोजगार दिए जाने की बात कही गई थी। उस दौरान कंपनी के पदाधिकारी समेत शासकीय कर्मचारी ग्राम सरपंच ग्रामीण भी उपस्थित रहे लेकिन अब कंपनी प्रबंधन के द्वारा वादे से मुकर जाने के पश्चात नाराज गामीणों ने आज सुबह से ही अनूपपुर जिले के बिजुरी कपिलधारा कॉलोनी में स्थित जेएमएस कंपनी कार्यालय का घेराव किये गए।

कंपनी प्रबंधन के द्वारा 476 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रभावित ग्रामों से किया गया है। जहां कंपनी प्रबंधन के द्वारा पर्यावरण जन सुनवाई के दौरान 1000 स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार योग्यता के आधार पर देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कंपनी के द्वारा प्रभावित भूमि पर बाउंड्री वाल सहित अन्य कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और अभी तक मात्र 30 लोगों को रोजगार प्रदान करने की बात सामने आई है।
जिसको ले कर नाराज गामीणों ने जेएमएस कार्यालय का किये घेराव. बेरोजगार युवक अमित शर्मा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper