भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बीच सड़क में कीचड़ पर बैठे पूर्व जिपं सदस्य,1 घंटे बाद अधिकारियों के फोन पर समझाने पर उठे

328
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति 🗞️ न्यूज संवाददाता ऋषी जैन की रिपोर्ट।
सड़क निर्माण न होने से गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कीचड़ में घुसकर बैठ गए।
कनौज।कन्नौज के गांव मखदूमापुर में सड़क निर्माण न होने से जलभराव रहता है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कीचड़ में घुसकर बैठ गए। उन्हें कीचड़ में बैठा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया।
सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मखदूमापुर गांव में लम्बे समय से सड़क निर्माण अधर में लटका है। इस कारण गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव रहता है। ग्रामीणों को रास्ते से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर उदैतापुर गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक दुबे उर्फ विनय ने ग्राम प्रधान सुशीला देवी को कई बार अगवत कराया और सड़क निर्माण कराने की मांग की थी, लेकिन प्रधान की लापरवाही के चलते लम्बे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है।

पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे
ऐसे में गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय दुबे कीचड़ में ही घुसकर बैठ गए। सड़क के बीच कीचड़ में उनको बैठा देख वहां भीड़ लग गई। मामले की जानकारी होते ही पंचायत सचिव संजीव कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने फोन कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, जिसके के बाद फोन पर अधिकारियों ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस बीच करीब एक घंटे तक वह कीचड़ में बैठे रहे। सड़क निर्माण का आश्वासन मिलने के बाद वह कीचड़ से बाहर निकले।
प्रधान बोलीं, नाले के विवाद में नहीं हो पा रहा निर्माण
मखदूमापुर की ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला है, जिसे कुछ लोगों ने बंद कर रखा है। यही वजह है कि सड़क पर जलभराव होता है। फिलहाल सड़क निर्माण के लिए वहां ईंटे पहुंचाई जा चुकीं हैं, लेकिन कुछ लोग नाले को लेकर विवाद कर रहे हैं। नाला न खोलने देने के कारण सड़क निर्माण अधर में लटका है। नाला खोले जाने के बाद सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper