भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाई की मौत के गम में युवक ने चाकू से काटी गर्दन

203
Above News

कन्नौज से बेबाक न्यूज से संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट
छिबरामऊ क्षेत्र के नगरिया भगवंतपुर गांव में भाई की मौत के गम्म में युवक ने चाकू से गर्दन काट ली। युवक के हाथ से चाकू छीनने के प्रयास में भाई की तीन उंगलियां कट गईं। युवक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। अब युवक का इलाज उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है।
क्षेत्र के ग्राम नगरिया भगवंतपुर निवासी नरवीर राजपूत उम्र (40) साल के चचेरे भाई नेहत सिंह दिल्ली में रहते हैं। उनकी गुरुवार को मौत हो गई थी। भाई की मौत से नरवीर राजपूत बेहद परेशान थे। शुक्रवार की देर रात नरवीर ने चाकू से गर्दन काट ली। नरवीर के हाथ से चाकू छीनने के प्रयास में भाई बलवीर की तीन उंगलियां कट गईं। गर्दन कटने के बाद नरवीर की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आननफानन सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। तिर्वा से उसे गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नरवीर के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं। सैफई में भी नरवीर की हालत नाजुक बनी हुई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper