चरवा चौराहे पर पैदल गस्त कर क्षेत्राधिकारी चायल दिलाया सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा।

सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं दुकानदारों व व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील।
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864*
चायल कौशाम्बी। सोमवार की शाम क्षेत्राधिकारी चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में चरवा थाना पुलिस बल के साथ चरवा थाना क्षेत्र के चरवा चौराहे मार्केट में पैदल गस्त किया गया। जहां क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवम दुकानदारों व व्यापारियों को अपनी दुकानों एवम घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। साथ ही साथ गस्त के दौरान चरवा चौराहे पर सीओ चायल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया जिसके अन्तर्गत दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों को पालन करने की बात कही गई और दो पहिया व संदिग्ध चार पहिया वाहन व तीन सवारी, बीना हेलमेट दो पहिया गाड़ी चालकों को रोक कर उनकी चेकिंग की गई। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगने, व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलने की बात कही गई। गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी चायल ने आम जनमानस व दुकानदारों से बातचीत किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का पुरा भरोसा दिलाया। पैदल गस्त के दौरान SI गिरीश कुमार सिंह, SI सुनील कुमार यादव, SI रामेश्वर सिंह , SI अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र सरोज, हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल अरुण बिंद मौजुद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.