आबकारी विभाग की मिलीभगत से बिक रही है अवैध शराब बेला में

जिला सतना रिपोर्टर रोहित पाठक
आस-पास के गांवों में पैकारी कर भेजी जाती है अवैध शराब, जिम्मेदार अधिकारी बैठे हैं नोट लेकर आंख कान बंद करके
सतना।अब, किस, करें, शिकायत पब्लिक है परेशान जिम्मेदार अधिकारी पैसा लेकर बैठे थे चुपचाप कुर्सी तोड़ते हुए नहीं करते कोई कार्रवाई पब्लिक हो रही परेशान जगह-जगह गांव गांव बिक रही शराब सिर्फ एक बेला दुकान की दुकान गांव गांव कर रही पैकारी खुले आम कानून व्यवस्था की उड़ाई जा रही धज्जियां पुलिस प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान हो सकता है की पुलिस को भी मिलता हो नोट से भरा बैग
ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम अधिकांश गांव में शराब की अवैध बिक्री हो रही है स्थिति इतनी विस्फोटक हो गई है की कुछ लोग तो सुबह से ही अवैध शराब के ठिकानों पर पहुंच कर अपनी काली मेहनत कमाई को नशे में झोंक रहे हैं। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करवाने का शराब ठेकेदार का कारोबार किस कदर धड़ल्ले से फल फूल रहा है इस बात का अंदाजा जगह-जगह डिस्पोजल गिलास तथा शराब की खाली बोतलें को देखकर लगाया जा सकता है। शाम के समय कुछ इलाके में स्थिति इतनी खराब हो जाती है की लोग वहां से गुजरने में भी कतराते हैं इसकी शिकायत भी कईयों बार स्थानीय प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए। इस पूरे मामले में बेहद गंभीर विषय यह है कि जगह जगह बिकने वाली शराब पर किसी भी तरह कार्रवाई ना होने के कारण युवाओं के साथ साथ बच्चे भी नशे के आदि होते जा रहे हैं परंतु इस मामले को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी भी कई शंकाएं कुशंकाएँ पैदा कर रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.