भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शास्त्री नृत्य देख सभी दर्शक झूमने को हुऐ मजबूर

233
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:दिल्ली की जानी मानी शास्त्रीय नृत्य कला को समर्पित शास्त्रीय नृत्य अकादमी “नृत्य वाटिका ” के बच्चों के द्वारा रोहिणी के युवा शक्ति विद्यालय के सभागार में पुराने गीतों पर आधारित नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम “पुराना दौर” बहुत ही नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया।इस संगीतमय कार्यक्रम में चार साल से लेकर सोलह वर्ष के आयु वर्ग की बच्चियों ने भाग लिया, पुराने दौर के फ़िल्मी गानों पर एक से बढ़कर ऐसे नृत्य पेश कर ऐसा समाँ बांधा कि सभी दर्शक झूमने पर मजबूर होकर पुरानी यादों में खो गए।बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी, आधुनिक गानों पर शास्त्रीय नृत्य की बच्चों की प्रस्तुति लाजवाब रही। सभी प्रतिभागियों को आए हुए वरिष्ठ अतिथियों,एवं ओड़िशी नृत्य में दक्ष एवं बाल भारती स्कूल में अध्यापिका मति रजनी डोगरा ने स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया एवं बच्चों का होंसला बढ़ाने के लिए नृत्य वाटिका संस्थापिका हरप्रीत कौर को इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करने एवं नई प्रतिभाओं को तरासने एवं मंच प्रदान करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।अंत में नृत्य वाटिका की संस्थापिका हरप्रीत कौर ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार ब्यक्त किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper