भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने वसुंधरा राजे पर भरोसा जताया – महेश बसावतिया

झुनझुनू (सुरेश सैनी)राजस्थान के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है । इसके साथ ही भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है । भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राओं का आयोजन करने की रणनीति बनाने के साथ ही एक परिवर्तन यात्रा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सौंपने का निर्णय लिया है । इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री महेश बसावतिया व वसुंधरा राजे समर्थक मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि शायद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने चार नेताओं को परिवर्तन यात्रा की कमान सौंपी है तो इस बात के आकलन की सूचक है कि राजस्थान में कौन सा नेता का लोकप्रियता ग्राफ सबसे उपर है । उन्होंने आगे कहा कि वसुंधरा राजे राजस्थान के हर वर्ग, जाति व धर्म की सर्वमान्य नेता हैं उनके जनाधार को लेकर किसी बात का संदेश करना सूर्य को दीपक दिखाने समान है । उनकी धार्मिक यात्राओं में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सूचक है कि वसुंधरा राजे का जादू राजस्थान के आवाम के सर चढ़कर बोल रहा है । आज भी जनता उनके मुख्यमंत्रित्व काल की जनकल्याणकारी योजनाओं को भुला नहीं पाई है । उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनावों में निश्चित रूप से वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी ऐसा मानस राजस्थान के मतदाताओं ने बना लिया है । वसुंधरा राजे समर्थक मंच के बूथ लेवल पर किए गये सर्वेक्षण के अनुसार वसुंधरा राजे को ही जनता मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहती है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.